बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025:
हर साल की तरह, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2025 में भी 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करेगा, और परीक्षा परिणाम के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 भी जारी की जाएगी। यह लिस्ट उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट केवल टॉप करने वाले छात्रों की सफलता को ही नहीं दर्शाती, बल्कि यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है, जो अपने भविष्य में कुछ बड़ा हासिल करने का सपना रखते हैं। इस लिस्ट में शामिल छात्रों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है और कई बार उन्हें छात्रवृत्तियाँ और अन्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 क्या है?
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट एक आधिकारिक सूची होती है, जिसमें उन छात्रों के नाम, अंक, प्रतिशत और अन्य जरूरी विवरण होते हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। यह लिस्ट बीएसईबी द्वारा तैयार की जाती है और तीनों स्ट्रीम्स – साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए अलग-अलग जारी होती है।
इस लिस्ट में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और स्कूल का नाम शामिल होते हैं। कई बार, बोर्ड टॉप 5 या टॉप 10 छात्रों की लिस्ट भी जारी करता है, ताकि बाकी छात्रों को भी उनसे प्रेरणा मिल सके। टॉप करने वाले छात्रों को न सिर्फ पहचान मिलती है, बल्कि उन्हें बिहार बोर्ड और सरकार की ओर से कई पुरस्कार, छात्रवृत्तियाँ और सम्मान भी मिलते हैं।
Bihar Board 12th Topper List 2025 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 को चेक करना बेहद आसान है। आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” या “इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025” का ऑप्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- फिर रिजल्ट पेज पर “Bihar Board 12th Topper List 2025” या इस तरह का कोई लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद टॉपर लिस्ट खुल जाएगी, जो आमतौर पर PDF फॉर्मेट में होती है। उसे डाउनलोड करें और ओपन करें।
- PDF में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम, अंक और अन्य डिटेल्स होंगे।
इसके अतिरिक्त, कई न्यूज़ वेबसाइट्स और एजुकेशन पोर्टल्स भी बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट को प्रकाशित करते हैं। अगर रिजल्ट जारी होने के दौरान वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो और साइट स्लो या डाउन हो जाए, तो घबराएं नहीं। आप थोड़ी देर बाद फिर से चेक कर सकते हैं या किसी भरोसेमंद एजुकेशन पोर्टल से भी टॉपर लिस्ट देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20मार्च और 30मार्च के बीच में जरी हो सकता है।
पिछले साल (2024) के टॉपर
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स 2024
मृत्युंजय कुमार | 96.20 |
सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार | 95.40 |
प्रिंस कुमार | 95.20 |
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2024
प्रिया कुमारी | 95.60 |
सौरव कुमार | 94 |
गुलशन कुमार, कुणाल कुमार | 93.80 |
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2024
तुषार कुमार | 96.40 |
निशि सिन्हा | 94.60 |
तनु कुमारी | 94.40 |